+91 8475039999 info@hotelbaldevpalace.com

About Baldev Palace

सन् 1920 से स्वाद, परंपरा और विश्वास का प्रतीक – श्री बल्देव प्रसाद सुरेश यादव मिष्ठान भंडार ।

एक सदी से भी अधिक समय पहले, सन् 1920 में स्वर्गीय श्री बल्देव प्रसाद जी द्वारा स्थापित श्री बल्देव प्रसाद सुरेश यादव मिष्ठान भंडार ने गुणवत्ता, शुद्धता और आत्मीय सेवा को अपना मूल मंत्र बनाया । समय के साथ यह केवल एक मिठाई की दुकान ही नही बल्कि, इटावा की सांस्कृतिक विरासत और लोगों की भावनाओं से जुड़ा एक प्रतिष्ठित नाम बन गया ।

legant hotel interior at Baldev PalaceE

Our Story

हमारे यहाँ बनने वाली प्रत्येक मिठाई में वर्षों का अनुभव, पारंपरिक विधियों का सम्मान और शुद्ध सामग्री का समर्पण समाहित है। यही कारण है कि पीढ़ियों से परिवारों का विश्वास आज भी हमारे साथ अटूट रूप से जुड़ा हुआ है।

इस गौरवशाली विरासत को आगे बढ़ाते हुए " श्री सुरेश यादव जी तथा उनके पुत्र शरद यादव जी, विकास यादव जी, विक्रम यादव जी " आधुनिक सोच और पारंपरिक मूल्यों के संतुलन के साथ इस प्रतिष्ठान को नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं। उनका उद्देश्य केवल पूर्वजों की प्रतिष्ठा को बनाए रखना ही नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों तक उसी स्वाद, गुणवत्ता और विश्वास को पहुँचाना भी है, जिसने श्री बल्देव प्रसाद सुरेश यादव मिष्ठान भंडार को एक ऐतिहासिक पहचान दिलाई है ।

समाज और धर्म के प्रति अपनी आस्था को भी श्री सुरेश यादव जी निरंतर निभाते आ रहे हैं। प्रत्येक वर्ष सावन माह के तीसरे सोमवार पर वे इटावा के प्राचीन श्री नीलकंठ महादेव मंदिर में भगवान शिव को श्रद्धापूर्वक छप्पन भोग अर्पित करते हैं। यह परंपरा उनकी गहरी धार्मिक आस्था, सेवा-भाव और समाज के प्रति समर्पण का प्रतीक है ।

हमारे स्वाद और गुणवत्ता ने अनेक प्रतिष्ठित हस्तियों का भी स्नेह प्राप्त किया है। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनप्रिय नेता श्री मुलायम सिंह यादव जी, अखिलेश यादव जी व् अन्य बड़ी हस्तियां भी समय-समय पर हमारे प्रतिष्ठान पर आकर हमारी मिठाइयों का आनंद लेते रहे हैं । यह हमारे लिए गर्व का विषय है और हमारी विरासत की अमूल्य स्मृतियों का हिस्सा है ।

समय के साथ हमने अपनी सेवाओं का विस्तार करते हुए नए होटल "होटल बल्देव पैलेस" की भी शुरुआत की है । हमारा उद्देश्य केवल उत्कृष्ट मिठाइयाँ और स्वादिष्ट भोजन परोसना नहीं, बल्कि प्रत्येक अतिथि को ऐसा अनुभव देना है जिसमें परंपरा की मिठास, भारतीय संस्कृति का सम्मान और राजसी आतिथ्य का अद्भुत संगम हो।

आज भी श्री बल्देव प्रसाद सुरेश यादव मिष्ठान भंडार अपने संस्थापक के आदर्शों पर चलते हुए शुद्धता, गुणवत्ता और विश्वास की उसी परंपरा को आगे बढ़ा रहा है, जिसने हमें एक शताब्दी से अधिक समय तक लोगों के दिलों में विशेष स्थान दिलाया है ।

श्री बल्देव प्रसाद सुरेश यादव मिष्ठान भंडार में आपका हार्दिक स्वागत है—जहाँ हर मिठाई एक विरासत है, हर स्वाद एक याद है और हर अतिथि हमारे परिवार का सम्मानित सदस्य है ।

Luxury room interior at Baldev Palace

Comfort with character

Every room, corridor, and lounge reflects an elegant balance of heritage charm and modern comfort.

What Defines Us

Thoughtful service, extraordinary comfort, and sincere hospitality.

Warm Service

Every guest is treated with genuine care, attention, and respect.

Fine Dining

Enjoy comforting regional flavors and curated culinary experiences.

Wellness & Rest

Relax in serene surroundings designed for peace and restoration.

Events & Gatherings

Create unforgettable moments with elegant spaces for celebrations and meetings.

Dining and event experience at Baldev Palace

Memories made here

From intimate dinners to grand celebrations, our spaces are crafted to impress.

Our Promise

Every stay is made to feel personal, peaceful, and memorable.

Whether you are visiting for business, leisure, or a special occasion, our team ensures every detail is handled with care. We believe hospitality should feel effortless, warm, and genuinely meaningful.

That is the essence of Baldev Palace: timeless style, thoughtful service, and a welcoming atmosphere that stays with you long after your stay.